अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी में हुआ सम्पूर्ण

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 09:13 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(दीपक,सोढी): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से शिरोमणि कमेटी द्वारा सजाया गया अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन आज सवा तीन माह के लंबे पड़ावों को पूरा करते हुए ऐतिहासिक नगरी सुल्तानपुर लोधी में समाप्त हुआ।

देश का बंटवारा होने के बाद 72 वर्षों के दौरान इतिहास रचने वाला यह पहला नगर कीर्तन भारत के 17 राज्यों के हजारों शहरों, गांवों और कस्बों से होता हुआ सिख पंथ के पांच तख्तों की यात्रा करके गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी पहुंचा। 1 अगस्त को चले नगर कीर्तन ने लगातार 97 दिनों की यात्रा पूरी की। सुल्तानपुर लोधी में अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन के पहुंचने पर गुरुद्वारा संतघाट साहिब के नजदीक शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल, शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल, नगर कीर्तन के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार तोता सिंह, कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर, सांसद बलविन्दर सिंह, बीबी उपिन्दरजीत कौर, दरबारा सिंह गुरू, मुख्य सचिव डा. रूप सिंह आदि ने जोश से स्वागत किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News