राज्य में आई.पी.एस. व पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले, राहुल एस. को मिली बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 07:18 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। पंजाब सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आई.पी.एस. व 7 पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं आई.पी.एस. अधिकारी राहुल एस. को पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए डायैक्टर विजीलैंस ब्यूरो की कमान सौंपी है। बता दें कि राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज आई.पी.एस. व पी.पी.एस. अधिकारियों के और तबादले किए गए हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News