सस्ते दाम पर PIMS में होगी MRI की सुविधा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 08:47 AM (IST)
जालंधर: पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) में मरीजों को जल्द ही किफायती दर पर एमआरआई की सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने नई एमआरआई मशीन खरीद ली है और अक्टूबर से इसे मरीजों के लिए शुरू करने की तैयारी है।
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ब्रिजेश के अनुसार, मशीन की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी और अक्टूबर में इसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। मशीन शुरू होने के बाद मरीजों को महज 2500 रुपए में MRI जांच की सुविधा मिलने की बात कही गई है।
फिलहाल निजी सेंटरों में MRI कराने पर मरीजों को Pims की निर्धारित दर से दोगुने से भी अधिक खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में अस्पताल की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय मरीजों के लिए राहत दे सकती है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, सुविधा शुरू होने के बाद जालंधर और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को एमआरआई जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

