बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए IPS अधिकारी, किया ये ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 06:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात को देखते हुए अब राज्य के आईपीएस अधिकारी भी मदद के लिए आगे आए हैं। DGP गौरव यादव ने जानकारी दी है कि पंजाब के सभी आईपीएस अधिकारी मुख्यमंत्री राहत फंड (CM Relief Fund) में अपना एक दिन का वेतन दान करेंगे।

गौरव यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब पुलिस समाज के साथ खड़ी है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News