जाखड़ टाइटलर मुद्दे पर बोले, मुख्यमंत्री चन्नी व अम्बिका सोनी को देना चाहिए जवाब

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्विनी): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने दिल्ली कांग्रेस में 1984 दंगों के दोषी जगदीश टाइटलर की नियुक्ति को बेहद संवेदनशील मुद्दा करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर कोई भी फैसला चुनाव के बाद ही लिया गया होगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सीनियर नेता अम्बिका सोनी राहुल गांधी के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं तो जगदीश टाइटलर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर फैसला करने से पहले पक्के तौर पर दोनों को भरोसे में लिया गया होगा, ऐसा उनका मानना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी और अम्बिका सोनी लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे हैं तो जगदीश टाइटलर की नियुक्ति पर सोनी और मुख्यमंत्री चन्नी को यह बताना चाहिए कि दोनों से हाईकमान ने क्या सलाह ली थी, जब टाइटलर को नियुक्त किया जा रहा था। पंजाब के अहम फैसलों में इतने दिनों अम्बिका सोनी का लगातार दखल बरकरार है। पंजाब के कई कांग्रेसी नेता तो अघोषित पंजाब इंचार्ज मानने लगे हैं, क्योंकि कैप्टन के बाद मुख्यमंत्री की नियुक्ति के समय उनके साथ काफी सलाह-परामर्श किया गया था।

यह भी पढ़ेंः दलजीत चीमा ने कहा, टाइटलर मुद्दे पर जाखड़ की तरफ से उठाए सवालों का पंजाब सरकार दे जवाब

यह बताने योग्य है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति में जगदीश टाइटलर को जगह दी गई है, जिस पर अब विवाद छिड़ गया। दरअसल गुरुवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जगदीश टाइटलर का नाम भी शामिल है। बता दें कि टाइटलर का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में सामने आया था। टाइटलर पर दोष लगते रहे हैं कि उसने 1984 में लोगों को सिख विरोधी दंगों दौरान भड़काया था। टाइटलर के साथ ही पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान जे.पी. अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव जनार्दन दवेदी और पूर्व केंद्रीय कपिल सिब्बल, अजय माकन और कृष्णा तीर्थ को भी जगह दी गई है। जगदीश सहित इन नेताओं की नियुक्ति का आदेश कांग्रेस जनरल सचिव के.सी. वेणु गोपाल की तरफ से गुरुवार को जारी किया गया था। इसके अधीन 87 नेताओं को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति में मैंबर के तौर पर शामिल किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News