जिला जालंधर के स्कूल में कोरोना की दस्तक, इस स्कूल की छात्रा सहित इतने Positive
punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 03:14 PM (IST)
जालंधर (रत्ता):अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में स्कूली छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी लेकिन शुक्रवार को जिला जालंधर में पड़ते जमशेर खास क्षेत्र गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को अलग-अलग लैबोरेट्रीज से स्कूल की छात्रा सहित कुल 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और यह तीनों ही जिले के रहने वाले पाए गए। हालांकि जिले में कोरोना से किसी रोगी की मौत नहीं हुई।
कोरोना से कैसे करें बचाव
* मास्क अवश्य पहने
* हाथ हमेशा साफ रखें
* निश्चित अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं
* एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें
* छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को टीशू से ढंक लें. इसके बाद टीशू को बंद डस्टबिन में फेंक दें
* जिन्हें सर्दी-जुकाम और फ्लू हैं, उनसे दूर रहें
* सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
* सरकार के आदेशों का पालन करें
• क्या है कोरोना के मुख्य लक्षण ?
* बुखार
* सूखी खांसी,
* सांस लेने में तकलीफ.
* कुछ मरीजों में नाक बहना,
* गले में खराश,
* नाक बंद होना
* डायरिया

