Moga में डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग को मिले 3 डेंगू पॉजीटिव मरीज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 02:34 PM (IST)

मोगा(संदीप शर्मा): जिला मोगा में 2 दिनों में 3 डेंगू पॉजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। वैसे तो सेहत विभाग इस बारे में पहले ही पूरी तरह से सतर्क दिख रहा था लेकिन अब इस मामले में और भी गंभीरता दिखाई जा रही है।

इस संबंधी सिविल सर्जन डा. रमनदीप सिंगला और जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डा. नरेश आंवला के अनुसार इन मरीजों में से एक 50 वर्षीय महिला, एक 21 वर्षीय युवती और एक 62 वर्षीय बाघापुराना निवासी महिला जिसे फरीदकोट में एक अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए सेहत विभाग की ओर से विशेष तौर पर सिविल सर्जन डा. रमनदीप सिंगला के निर्देशों अनुसार विशेष टीमें गठित कर पॉजिटिव मरीज के रिहायशी इलाके में सर्वे के लिए भेज दी गई है।

टीमों की ओर से मोहल्ला निवासियों को जहां डेंगू से बचाव हेतु विस्तार से जानकारी दी जा रही है। वहीं संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। डा. नरेश आमला ने बताया कि सेहत विभाग इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है और खास तौर पर प्रभावित इलाकों और संदिग्ध इलाकों में शहर विभाग की टीमों की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है।

शहर के साथ-साथ गांवों में भी तैनात सेहत अधिकारियों की ओर से डाक्टरों और मैडीकल टीमों को गठित किया गया है ताकि लोगों को अधिक से अधिक डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी मुहैया करवाई जा सके। अधिकारियों ने अपील की है कि यदि 5 दिनों तक लगातार बुखार हो रहा है और शारीरिक कमजोरी महसूस हो रही है तो तुरंत नजदीकी सेहत केंद्र में पहुंचकर अपनी जांच करवाएं और फ्री उपचार का लाभ उठाएं ताकि किसी भी बीमारी को गंभीर अवस्था में पहुंचने से रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News