जालंधर के Petrol Pump में लगी आग, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 02:04 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के रिहायशी मिट्ठू बस्ती इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां गुरु अर्जन देव नगर में एचपी पेट्रोल पंप की छत पर पाइपों में आग लग गई। इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने आग बुझाने वाले यंत्र से आग पर काबू पाया। 

मिली जानकारी के अनुसार एक बार पहले भी पंप पर बाइक को आग लगी थी। घनी आबादी के बीच पेट्रोल पंप पर हुए हादसे को लेकर लोग बहुत डरे और सहमे हुए हैं। लोगों की मांग है कि इस पेट्रोल पंप को जल्द से जल्द घनी आबादी से निकालकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। लोगों का कहना है कि इस संबंध में वह डिप्टी कमिशनर को मांग पत्र देकर अपनी समस्या को बताएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News