Jalandhar : हाईवे पर पलटियां खाते गिरा ट्रक, कार के उड़े परखच्चे
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 01:38 PM (IST)
जालंधर(सोनू): गोराया हाईवे पर एक सड़क हादसा होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां सड़क पर पलट गईं। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नव भारत ट्रांसपोर्ट का ट्रक नंबर पीबी10 जीएस 0998 साबुन सहित अन्य सामान लेकर जालंधर की ओर जा रहा था। रास्ते में गोराया हाईवे पर ट्रक की कार के साथ भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

वहीं घटना की जानकारी देते बोलैरो चलाक ने बताया कि वह घटना में अपनी कार को बचाकर निकल गया और बाल-बाल बच गया। हादसे में ट्रक डिवाइड पर चढ़ गया। हादसे में घायल नौजवान सरबजीत ने बताया कि उसने गाड़ी रोकी हुई थी और उसने पंप पर गाड़ी को लगाना था। इस दौरान गाड़ी का डिप्पर भी दिया हुआ था, लेकिन ट्रक चालक ने पीछे से आकर कार में टक्कर मार दी। घटना में कार और ट्रक सड़क पर पलट गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

