जालंधर में काली कार ने बरपाया कहर, बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 10:49 AM (IST)

जालंधर (महेश): अमृतसर नंबर की तेज-रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को सुबह चौगिट्टी बिजली घर के सामने हुआ।

मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र कामता सिंह निवासी 60 ग्रीन एन्क्लेव सूर्या एन्क्लेव थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है जो कि अपने बेटे मयंक सिंह को मोटरसाइकिल पर पुलिस डी.ए.वी. स्कूल छोड़ने जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि जह उसे हादसे के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचा और सड़क पर पड़े हुए अपने भाई विजय सिंह व भतीजे मयंक सिंह को रामा मंडी के जौहल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही समय के बाद विजय सिंह की मौत हो गई।

मामले की जांच कर रहे थाना रामा मंडी के एस.आई. सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने मृतक विजय सिंह के भाई पवन सिंह के बयानों पर थाना रामा मंडी में मौके से फरार हुए कार चालक आरोपी के खिलाफ 72 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करने पर पता चला है कि बाप-बेटे की बाइक में टक्कर मारने वाली काली कार अमृतसर नंबर की थी, जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक विजय सिंह का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। शनिवार को सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News