पुलवामा आतंकी हमले में पंजाब के जवान ने पिया शहीदी का जाम,गांव में शोक की लहर(Video)

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 08:00 AM (IST)

तरनतारन (रमन): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों में तरनतारन जिले हरिकेपत्तन के गांव गंडीविंड का जवान सुखजिंद्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह भी शहीद हुए है। 

PunjabKesari
15 दिन पहले छुट्टी से वापस गए थे ड्यूटी
सुखजिंद्र सिंह 15 दिन पहले छुट्टी से वापस अपने गांव से ड्यूटी पर गए थे। शहीद हुए जवान का भाई जंटा सिंह जो पंजाबी गायक हैं ने कहा कि हमारा तो सब कुछ बर्बाद हो गया। सुखजिंद्र सिंह 2 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं एक परिवारिक सदस्य ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी इस घटना के पीछे है उसे कड़ी सा कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

PunjabKesari
पिता के प्यार से मरहूम हुआ 8 माह का मासूम
उन्होंने बताया कि सुखजिंद सिंह की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसे 8 महीने का एक बच्चा है। वह सी.आर.पी.एफ.76वीं बटालियन का जवान था। उन्होंने बताया कि उसके पास अढ़ाई एकड़ जमीन पर खेती होती है। भाई सुखजिंद्र सिंह के शहीद होने की सूचना उसके सी.आर.पी.एफ. बटालियन के अधिकारी ने टेलीफोन पर देर रात दी। वहीं सुखजिंद्र सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही उसके परिजनों व गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वहीं उसकी पत्नी व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल रहा है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News