पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की सरेआम गोली मारकर ह'त्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Friday, Oct 31, 2025 - 04:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के जगराओं से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। 5-6 अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अज्ञात लोग फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक खिलाड़ी की पहचान जगराओं के गांव गिद्दड़विंडी निवासी रणधीर सिंह के पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुई है।

Kabaddi Player

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी के साथ मारपीट की और उसके बाद उस पर गोली चला दी। वहीं हैरान करने वाला मामला यह है कि महज थोड़ी ही दूरी पर एस.एस.पी. कार्यालय है। फिर भी अज्ञात लोग इस वारदात को अंजाम दे गए। यह एक गंभीर मामला है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है कि ताकि अज्ञात आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ लग जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News