कमल कौर भाभी ह''त्याकांड : 5 दिन के पुलिस रिमांड पर अमृतपाल सिंह मेहरों

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:23 PM (IST)

बठिंडा (विजय, परमिंद्र): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को शुक्रवार को बठिंडा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया है। बठिंडा पुलिस की विशेष टीम उसे दिल्ली से बठिंडा लेकर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद विदेश फरार हो गया था, जिसे काऊंटर इंटैलिजैंस और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग सेल की मदद से ट्रेस किया गया। पुलिस जांच के मुताबिक, 11 जून 2025 को आरोपी ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर कंचन कुमारी का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को कार समेत अस्पताल की पार्किंग में छोड़ दिया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News