बठिंडा में नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लाखों की संपत्ति फ्रीज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:12 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने एक नशा तस्कर की करीब 35 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत फ्रीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त संपत्ति कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई गई थी। मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की।

PunjabKesari

संपत्ति फ्रीज होने के बाद संबंधित व्यक्ति अब इसे बेचने, इसमें किसी प्रकार का बदलाव करने या किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर हस्तांतरित करने में सक्षम नहीं होगा। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसना और तस्करों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका देना है।

PunjabKesari

बठिंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी से जुड़े व्यक्तियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि नशे के खात्मे के लिए केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

PunjabKesari

बठिंडा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस अवैध कारोबार पर और अधिक प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News