कपूरथला में दिनदहाड़े बड़ी वारदात! लाखों रुपये की नकदी की चोरी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 01:04 PM (IST)
कपूरथला (गुरप्रीत): कपूरथला के मोहल्ला शेर वाला गेट में दिन-दहाड़े एक युवक द्वारा घर में दाखिल होकर करीब 4 लाख रुपये नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की सारी घटना घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है और वह हाथ में बैग पकड़े हुए दिख रहा है।
पड़ोस के बच्चों ने घर में किसी अज्ञात युवक के दाखिल होने के बारे में जानकारी दी पर तब तक वह नकदी लेकर फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उसके घर के आगे खड़ी एक्टिवा भी चोरी हो गई थी। पीड़ित साहिल गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता ने घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दी है और रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सिटी थाना इंचार्ज अमनदीप नाहर ने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के आधार पर जल्द ही चोर को काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

