कर्नाटक पाठ्यक्रम विवाद, भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 10:18 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह से भाजपा की नफरत अब जनता के सामने आ गई है। उन्होंने आज ट्वीट करते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने कम उम्र में देश के लिए जान देकर इंकलाब की ‘लौ’ नौजवानों में जलाई थी और यह ‘लौ’ आज भी जल रही है।

उन्होंने कहा कि आज भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम सामने आने पर देश के लोगों विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति की लहर दौड़ जाती है। उन्होंने कर्नाटक सरकार द्वारा स्कूली पुस्तकों से शहीद भगत सिंह का नाम हटाने की निंदा करते हुए कहा कि इससे भाजपा का कथित देश प्रेम जनता के सामने आ गया है।

PunjabKesari

भगवंत मान ने कहा कि देशभक्ति के इसी जज्बे से डर कर भाजपा की रूह कांप उठती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार है और उसने भगत सिंह से संबंधित पाठ को पुस्तकों से हटा कर निंदनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनता को पता चल गया है कि भाजपा शहीदों के नामों के साथ किस तरह से खिलवाड़ करने में लगी हुई है। भाजपा का कथित राष्ट्रवाद जनता के सामने आने के कारण अब जनता में इस पार्टी के प्रति भारी नाराजगी पाई जा रही है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के नौजवानों में भाजपा की कर्नाटक सरकार के प्रति भारी नाराजगी पाई जा रही है और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी इस संबंध में स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह से देश के लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं जिनकी बदौलत देश को आजादी हासिल हुई थी। भाजपा को इस संबंध में अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News