8 महीने में जालंधर को ‘शीशे जैसा’ बनाने का केजरीवाल के पास सुनहरी मौका

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 11:18 AM (IST)

जालंधर (पाहवा) : जालंधर लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जालंधर को लेकर एक बड़ा दावा किया था, जिसे अब पूरा करने का समय आ गया है। केजरीवाल ने कहा था कि अगर सुशील रिंकू को सांसद के तौर पर जालंधऱ के लोग चुनते हैं तो जालंधर को शीशे जैसा बना दिया जाएगा। अब रिंकू सफल हो चुके हैं, जालंधर की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और अब गेंद केजरीवाल के पाले में है। 

अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास अपने इस वादे को पूरा करने के लिए 8-9 महीने का समय ही बचा है, जिसमें सफल होना बेहद जरूरी है। जालंधर के लोगों को अगर तो वाक्य में ही अपना शहर शीशे जैसा दिखा तो 8 महीने बाद दोबारा लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता, लेकिन अगर ऐसा न हुआ तो लोकसभा चुनावों में जालंधर की सीट जीतना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News