पंजाब में कांग्रेस से नहीं होगा समझौता: केजरीवाल

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 12:56 AM (IST)

बरनाला(सिंधवानी, गोयल) : महलकलां के पंडोरी गांव में एक शोक समागम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, सांसद भगवंत मान पहुंचे। 
दूसरी तरफ पूर्व विरोधी दल के नेता सुखपाल सिंह खैहरा भी लगभग आधा दर्जन विधायकों के साथ उक्त समागम में पहुंचे। दोनों गुट के नेता समागम में बहुत दूर बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी मतभेदों को जल्द हल कर लिया जाएगा।

वहीं समागम के बाद जब पत्रकारों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आप व खैहरा काफी दूर बैठे थे। आपने आपस में एक-दूसरे से आंखें तक नहीं मिलाईं तो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समागम में तो मैं और मनीष सिसौदिया भी काफी दूर बैठे थे। यदि खैहरा दूर बैठे थे तो इसका यह मतलब नहीं कि पार्टी में गुटबंदी है। परिवार में थोड़े-बहुत मनमुटाव चलते रहते हैं। हम इसे दूर कर लेंगे। हमारी पार्टी में कोई गुटबंदी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब में कांग्रेस के साथ आप पार्टी का कोई समझौता होने जा रहा है तो उन्होंने कहा कि आप पार्टी पंजाब में कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करने जा रही है। इतना कहकर वह वहां से चले गए। 

गले लगाकर भगवंत मान से मिले सुखपाल खैहरा
भगवंत मान स्टेज सचिव की भूमिका निभा रहे थे। समागम में पूर्व विरोधी दल के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने भगवंत मान को गले लगाया। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति दूषित हो चुकी है। बड़े बड़े धनाढ्य जिनका पहले राजनीति से कोई वास्ता नहीं था, वे राजनीति में आ गए हैं और पैसे के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। अब आम आदमी चुनाव लडऩे से कतरा रहा है कि इतना महंगा चुनाव मैं कैसे लड़ूगा?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News