पंजाब कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, जल्द हो सकता है ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 10:36 AM (IST)

चंडीगढ़ : उम्मीद लगाई जा रही थी कि कांग्रेस द्वारा पंजाब की बची हुई पांच सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला शनिवार को हो जाएगा पर फैसला 29 अप्रैल तक टाल दिया गया है। अब अगली बैठक 29 अप्रैल को होगी, जिसमें उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है।

चुनाव के मद्देनजर केंद्र की कांग्रेस सीनियर लीडरशिप ने अगल-अलग राज्यों से सीनियर लीडरशिप के साथ मीटिंग की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की मीटिंग में सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा मौजूद थे।   

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की बाकी सीटों पर मंथन तो हुआ पर सहमति नहीं बनी। जानकारी के अनुसार बैठक करीब एक घंटे से ज्यादा चली। सूत्रों के अनुसार, पंजाब की बाकी पांच सीटों का फैसला करीब हो गया है पर कहीं न कहीं पंजाब के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर गहराई से सोचने का सुझाव दिया। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, भारत भूषण आशु, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधायक विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगी है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News