सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के मामले में खैहरा का बड़ा बयान
punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 11:42 AM (IST)

भुलत्थ (रजिंदर): हाल ही में सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का पहला बयान सामने आया है। इस बारे में बात करते हुए खैहरा ने लोगों से अपील की कि अगर कोई कमेंट करता है तो सही कमेंट करें ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध किया जाना चाहिए लेकिन सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट नहीं किए जाने चाहिए। यहां 'पंजाब केसरी' से बात करते हुए खैहरा ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक विरोधी है तो उसे अपनी टिप्पणियों में अच्छी शब्दावली का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह परिवार और गांववासियों ने भी उन तक पहुंच की है। इस मौके पर विधायक खैहरा ने पंजाब सरकार की एक साल की परफॉर्मेंस को जीरो बताया।
गौरतलब है कि बीते दिनों भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को एक व्यक्ति ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद विधायक खैहरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। भुलत्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजा पुत्र सुखविंदरपाल निवासी खोजपुर थाना भोगपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल