खैहरा का बड़ा आरोप: ‘चौकीदार ही चोर निकला’, 40 करोड़ की फीस माफी पर मुख्य सचिव KAP सिन्हा को घेरा
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 01:12 PM (IST)
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के मुख्य सचिव KAP सिन्हा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। खैरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्राइवेट बिल्डर ‘रेमिगेट’ की करीब 40 करोड़ रुपये की कथित ‘नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस’ माफ किए जाने के मामले पर सवाल उठाए हैं।
खैहरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “चौकीदार ही चोर निकला।” उन्होंने दावा किया कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की नजर अब KAP सिन्हा पर है। खैहरा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि KAP सिन्हा ने GMADA की एक विशेष बैठक में बिल्डर को करीब 40 करोड़ रुपये की फीस में छूट दी। उनके मुताबिक, GMADA की पिछली चीफ एडमिनिस्ट्रेटर कविता सिंह ने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी।

कांग्रेस नेता ने इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं। खैहरा ने आरोप लगाया कि पंजाब में भ्रष्ट अधिकारियों और कथित घोटालों से जुड़े कई मामलों का खुलासा ईडी या सी.बी.आई. की कार्रवाई के बाद ही सामने आ रहा है। उन्होंने सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, खैहरा द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस पोस्ट से नहीं होती है। मामले में संबंधित अधिकारियों या सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

