IDFC बैंक के 645 करोड़ के घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, सावन ज्वैलर्स का पार्टनर गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 10:02 AM (IST)
चंडीगढ़ (सुशील): आई.डी.एफ.सी. बैंक के 645 करोड़ के घोटाले में ई.डी. ने सैक्टर-35 स्थित सावन ज्वैलर्स के पार्टनर राजन सिंह कटोदिया को गिरफ्तार किया है। सैक्टर-35 स्थित सावन ज्वैलर्स के बैंक खाते में करीब डेढ़ साल के दौरान 332 करोड़ रुपए की संदिग्ध रकम ट्रांसफर हुई थी। ई.डी. की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस की टीम ने कटोदिया को गिरफ्तार कर पंचकूला की विशेष पी.एम.एल.ए. अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
ई.डी. के अनुसार सावन ज्वैलर्स के बैंक खाते में 6 नवम्बर 2024 से 22 फरवरी 2026 के बीच करीब 332 करोड़ रुपए आए। जांच में पता चला कि यह रकम अलग-अलग फर्जी कंपनियों और संस्थाओं के जरिए ट्रांसफर की गई थी। अब ई.डी. इस रकम के स्रोत और इसे भेजने वालों की भूमिका की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

