पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर अमरदीप सिंह ग्रेवाल ED हिरासत में, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई
punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 06:10 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर अमरदीप सिंह ग्रेवाल को हिरासत में लेने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मामले में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि, लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अमरदीप ग्रेवाल को ED मुख्यालय में पूछताछ के लिए लाया गया।
ED अमरदीप ग्रेवाल को मुख्यालय में पेश होने के लिए 2 बार समन भेज चुकी है, लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई। ED ने ग्रेवाल को 7 और 9 अक्तूबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजे थे। इसके बाद ED ने आज उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है, हालांकि ED ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ग्रेवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे है।
आपको बता दें कि, ग्रेवाल का नाम 5 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के मामले में आया है। आरोप है कि, ये 5 करोड़ रुपए एक रेप केस को दबाने के लिए गए थे। महिला की शिकायत पर गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल और धमकी सहित कई धाराओं के केस दर्ज थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

