ED के 4 अधिकारियों के खिलाफ AAP नेता की शिकायत, रखी कार्रवाई की मांग

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 11:49 AM (IST)

पंजाब डेस्क : AAP नेता और पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उन्होंने चंडीगढ़ में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के सेक्शन 62 के तहत दी गई है।

इस शिकायत में डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने आरोप लगाए हैं कि ED के सीनियर अधिकारियों द्वारा उनके सेक्टर 39-A वाले घर पर गैर-कानूनी तरीके से तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि उन्हें तलाशी का कोई ऑथराइजेशन, रिकॉर्डेड कारण या जगह को सील करने या फ्रीज करने से जुड़े कोई डॉक्यूमेंट नहीं बताए गए। शिकायत में अहलूवालिया ने तलाशी से संबंधित आधिकारिक रिकॉर्ड, अनुमति-पत्र और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने तलाशी की कानूनी वैधता की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News