सुखपाल खैहरा ने दोबारा घेरी आप सरकार, भ्रष्ट BDPO को बचाने के लगाए आरोप
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 10:55 AM (IST)
चंडीगढ़: कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने एक बार फिर भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है और उसके भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावों पर सवाल उठाए हैं। खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी सरकार न सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रही है बल्कि उन्हें फिर से अहम पदों पर नियुक्त भी कर रही है।
सुखपाल खैहरा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और ब्लॉक समिति खन्ना के पूर्व चेयरमैन सतनाम सिंह नजर आ रहे हैं। खैहरा के मुताबिक, यह वीडियो BDPO कुलविंदर रंधावा द्वारा किए गए 58 लाख रुपये के घोटाले का सच सामने लाता है। गौरतलब है कि कुलविंदर रंधावा अभी नडाला में BDPO के पद पर तैनात हैं और खैहरा ने उन पर उनकी प्रॉपर्टी को गैर-कानूनी तरीके से गिराने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
खैरा ने दावा किया कि इस अधिकारी को अमलोह में 45 लाख रुपये के घोटाले में पहले ही गिरफ्तार और सस्पेंड किया जा चुका है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे दागी ऑफिसर के खिलाफ FIR क्यों नहीं की गई और उसे गिरफ्तार करने के बजाय बहाल क्यों किया गया? खैहरा ने पूछा कि क्या इस ऑफिसर को सिर्फ उसकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के वादे पर बहाल किया गया है?
The video below of @INCIndia leader Gurkirat Singh Kotli Ex Minister & Satnam Singh Ex Chairman Block Samiti Khanna tell about the 58 Lacs scam by corrupt BDPO Kulvinder Randhawa now BDPO Nadala who illegally demolished my property.
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) February 27, 2026
This video exposes the corruption free claims… pic.twitter.com/vuclHKp2E3
खैहरा ने इस मामले में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बहुत हैरानी की बात है कि जिस ऑफिसर को सौंध ने MLA रहते हुए 2023 में सस्पेंड किया था, उसे अब रूरल डेवलपमेंट मंत्री बनते ही बहाल करके नडाला में तैनात कर दिया गया है। खैहरा ने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम दिखाता है कि AAP सरकार भ्रष्ट ऑफिसरों को संरक्षण दे रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

