सुखपाल खैहरा ने MLA के रिश्तेदार पर लगाए गंभीर आरोप, की सख्त कार्रवाई की मांग
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 12:20 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर लालपुरा के रिश्तेदार पर एक अनुसूचित जाति परिवार के घर को आग लगाने के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, सरपंच गोरा पर गांव वैनपुइन के निवासी लाभ सिंह के घर को आग के हवाले करने का आरोप लगाया गया है।
इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी से मांग की है कि मामले में तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और दोषियों के खिलाफ उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है और पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

