वेरका दूध पाउडर विवाद पर गरमाई सियासत, अश्वनी शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वेरका दूध पाउडर को सेना द्वारा खारिज किए जाने से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक के पंजीरी घोटाले तक, सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि बच्चों के पोषण और सैनिकों के स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दों पर समझौता करना महज गलती नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि इन मामलों पर सरकार की चुप्पी एक बड़े “मिल्क माफिया” गठजोड़ की ओर इशारा करती है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए CBI जांच कराई जानी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News