रवनीत बिट्टू ने राजा वडिंग पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- पंजाब के बच्चों के साथ की गद्दारी
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 03:01 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की सियासत में फिर हलचल पैदा हो गई है। बता दें कि MP रवनीत बिट्टू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिट्टू ने दावा किया कि कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग आज पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के पिट्ठू बनकर रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि वडिंग ने पंजाब के बच्चों के साथ गद्दारी की है। मामले का खुलासा करते हुए बिट्टू ने कहा कि जहां पंजाब के बाकी सभी संसद सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर रंधावा आत्महत्या मामले की CBI जांच की मांग की थी।
वहीं राजा वडिंग ने इस लेटर पर साइन करने से साफ मना कर दिया। बिट्टू के मुताबिक, यह कदम पंजाब के हितों के साथ सीधा धोखा है और कांग्रेस प्रधान की AAP लीडरशिप के साथ मिलीभगत को जग जाहिर करता करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

