पंजाब की सियासत में हलचल, बड़े अकाली नेता ने दिया इस्तीफा
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 11:50 AM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह अयाली ने शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने वीडियो शेयर कर जानकारी सांझा की है।
बता दें कि मनप्रीत सिंह अयाली मुल्लांपुर दाखा से विधायक हैं और पंजाब की सियासत में एक बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि वह पार्टी की नीतियों और अंदरूनी मामलों को लेकर पिछले कुछ समय से नाराज चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

