पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, जल्द रिलीज होगी 'लॉरेंस ऑफ पंजाब'

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 05:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क : सुर्खियों में चल रही डॉक्यूमेंट्री लॉरेंस ऑफ पंजाब को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जी 5 की इस डॉक्यू-सीरीज को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए डॉक्यूमेंट्री को एक शर्त पूरी करने के बाद रिलीज करने की अनुमति दे दी है। 

वहीं इस दौरान निर्माताओं को आदेश दिए गए हैं कि डॉक्यूमेंट्री के शीर्षक में को बदलना होगा। इसके शीर्षक में  'लॉरेंस' और 'बिश्नोई' शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कोर्ट द्वारा कहा गया है कि निर्माताओं को नए नाम कोर्ट में पेश करने होंने और फिर मंजूरी मिलने के बाद इसे रिलीज किया जा सकता है। 
 
बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित इस सीरीज को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था और इसे बैन करने की मांग की जा रही थी। इसके बाद ये मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News