‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ फिल्म विवाद में नया मोड़: गैंग की नई पोस्ट से मचा तहलका

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 12:59 AM (IST)

पंजाब डैस्क : ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूमेंट्री सीरीज को लेकर चल रहे विवाद में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है। ताजा घटनाक्रम में लॉरेंस गैंग के नाम से एक नई पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी ओर से किसी को भी धमकी नहीं दी गई। गैंग की इस कथित पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वे खुद इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज के रिलीज के पक्ष में नहीं हैं। इस बयान ने पूरे मामले को एक अलग दिशा दे दी है और पहले सामने आई धमकी भरी पोस्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें फिल्म का विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। उस पोस्ट में कांग्रेस नेता राजा वडिंग, दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और सांसद सुखजिंदर रंधावा समेत कई अन्य नाम शामिल बताए गए थे।

अब नई पोस्ट सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि पहले जारी की गई धमकी असली थी या किसी ने माहौल बिगाड़ने के लिए फर्जी पोस्ट वायरल की। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। इस नए घटनाक्रम ने न सिर्फ विवाद को और गहरा कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है कि आखिर सच्चाई क्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News