हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की चेतावनी, पंजाब सरकार को लगाई फटकार

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 09:17 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए फिर से अतिरिक्त समय मांगा गया। इस पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पिछली सुनवाई में साफ निर्देश दिए गए थे कि अगली तारीख तक हर हाल में जवाब दाखिल किया जाए, फिर भी आदेश का पालन नहीं किया गया। अदालत ने टिप्पणी की कि बार-बार समय मांगना यह दर्शाता है कि सरकार मामले को लेकर गंभीर नहीं है।

मामले को और गंभीर मानते हुए हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को अंतिम मौका देते हुए अगले बुधवार तक विस्तृत जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि अगली सुनवाई तक जवाब दाखिल नहीं किया गया, तो एडीजीपी सिक्योरिटी को स्वयं अदालत में पेश होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

दरअसल, हरभजन सिंह ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनकी सुरक्षा अचानक वापस ले ली गई, जबकि इससे पहले न तो कोई नया खतरा आकलन किया गया और न ही उन्हें कोई नोटिस या सुनवाई का अवसर दिया गया। उन्होंने इसे सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News