''यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...'' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 06:00 PM (IST)

जालंधर : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर दौरे पर हैं। यहां वे जालंधर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के साथ-साथ देश भर के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने पहुंचे। इस मौके पर BJP के बड़े नेता जालंधर पहुंचे हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और जनता को संबोधित किया।

हरभजन सिंह ने कहा कि वे जालंधर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब वे खेलते थे तो जालंधर कैंटोनमेंट स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन लेते थे और यह बहुत खुशी की बात है कि जालंधर को सबसे अच्छा स्टेशन मिला है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में और भी बहुत कुछ होगा। इस मौके पर हरभजन सिंह ने लोगों से कहा कि आने वाले समय में आपके सहयोग की बहुत जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पंजाब को नशा मुक्त और खेलों में नंबर 1 राज्य बनाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News