तरुण चुघ ने घेरी पंजाब सरकार, बोले-हार के डर से बैलेट पेपर के जरिए चुनाव करवाने की कोशिश
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 03:14 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का बयान सामने आया है। तरुण चुघ ने भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हार के डर से बैलेट पेपर के जरिए चुनाव करवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार हार से बचने केलिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है और में लोकतंत्र को “डंडा तंत्र” से चलाया जा रहा है।


तरुण चुघ ने आगे कहा कि जब EVM मशीनें उपलब्ध हैं तो बैलेट पेपर से चुनाव करवाने का कोई सवाल ही नहीं बनता। ऐसी चुनाव प्रक्रिया ढोंग है और जनादेश को प्रभावित करने की साजिश है। तरुण चुघ ने दावा किया कि भारतीय चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दिए अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है कि फरवरी महीने में ही चुनाव आयोग ने पंजाब सरकार को EVM मशीनें उपलब्ध करवाने की पेशकश की थी, लेकिन पंजाब सरकार ने मशीनें लेने में रुचि नहीं दिखाई।
तरुण चुघ के अनुसार अब चुनाव आयोग की ओर से जयपुर से 12,280 EVM मशीनें पंजाब भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि पंजाब सरकार जानबूझकर EVM को लेकर भ्रम फैला रही थी। पंजाब की भगवंत मान की सरकार झूठ का माहौल बनाकर पंजाब के लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने पंजाब सरकर से निवेदन किया है कि, पंजाब की जनता को EVM के जरिते चुनाव करवाएं ताकि दूध का दूध और पानी की पानी हो सके। उन उम्मीदवारों को भी राहत देने की मांग की जिनके नामांकन पत्र रद्द किए गए या जिन्हें कथित तौर पर चुनाव लड़ने से रोका गया। उनका कहना है कि सभी उम्मीदवारों को निष्पक्ष मौका मिलना चाहिए। चुघ ने कहा कि, आम आदमी पार्टी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

