सरकार जी, हमें भी लगती है गर्मी, तपती गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर पंजाब के Students
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 09:54 AM (IST)
पंजाब डेस्कः लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी पूरा कहर ढाह रही है। 9 बजते ही सूर्य देवता आग बरसाना शुरू कर देते है और 10.30 से 11 बजे के करीब ही जो तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है परंतु इस सबके बावजूद स्कूली विद्यार्थी स्कूल जाने को मजबूर हैं।
दोपहर के समय बच्चों की हालत होती है खराब
हालांकि अधिकतर राज्यों यहां तक की चंडीगढ़ में भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है और बहुत सारे राज्यों में तो छुट्टियां की जा चुकी है परंतु पंजाब सरकार द्वारा अभी तक इस मामले में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। बच्चे व अभिभावक सरकार के छुट्टियों के ऐलान के इंतजार में है। अभिभावकों की सुने तो उनका कहना है कि जो नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चे जब दोपहर को छुट्टी होने के बाद घर लौटते हैं तो उनकी हालत गर्मी के चलते काफी खराब हो जाती है। उन्होंने कहा छुट्टियां तो अभी तक कि नहीं परंतु लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण सरकार ने समय भी नहीं बदला।
बच्चों को ध्यान में रखकर सरकार ले फैसला
अभिभावकों ने कहा कि सरकार को छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए जल्द कोई फैसला लेना चाहिए क्योंकि ऐसे में बच्चों को लू लगने का डर बना रहता है और अभिभावक भी जब दोपहर के समय बच्चों को स्कूल लेने के लिए जाते हैं तो हालत काफी खराब होती है। वहीं अगर देखा जाए तो आंगनबाड़ी सैटरों में भी छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बावजूद सरकार को आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले नन्हें मुन्ने का भी ध्यान नहीं आ रहा। दूसरी तरफ अभिभावकों की माने तो उनका कहना है कि यह छुट्टियां किसी डेट या तय शैड्यूल के मुताबिक न होकर मौसम और गर्मी के कर को देखकर होनी चाहिए। अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से अपील की कि जल्द बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां संबंधी कोई फैसला लिया जाना चाहिए क्योंकि मौसम विभाग द्वारा दिए गए अलर्ट को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

