गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत: नई दिल्ली-वैष्णो देवी समेत 8 जोड़ी समर स्पैशल ट्रेनें शुरू

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 09:31 AM (IST)

पंजाब डेस्कः  गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन की ओर से 8 जोड़ी समर स्पैशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन 21 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों में अमृतसर-कटिहार (05736/05735), नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04081/04082), अमृतसर-बरौनी (04610/04609), पठानकोट-छपरा (05193/05194), अमृतसर-कोलकाता (04624/04623), अमृतसर-जयनगर (04651/04652), फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर (04620/04619) और फिरोजपुर कैंट-पटना (04616/04615) शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पैशल ट्रेनों के चलने से पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। गर्मियों के सीजन में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और बुकिंग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर जांच लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News