खन्ना में ढाबा फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के माता-पिता गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 05:14 PM (IST)

लुधियाना/खन्ना: खन्ना पुलिस ने प्रेम वैष्णो ढाबा पर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने शगनप्रीत के पिता सौदागर सिंह और माता दलजीत कौर को फतेहगढ़ साहिब के गांव चढ़ी से हिरासत में लिया। दोनों को मामले में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया है। 

क्या है मामला 
बता दें कि 1 मई को प्रेम वैष्णो ढाबा पर फायरिंग कर फिरौती मांगी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले, जिनसे पता चला कि विदेश में रह रहे शगनप्रीत सिंह के संपर्क में उसके माता-पिता लगातार थे। पुलिस का दावा है कि दोनों वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके नेटवर्क से भी जुड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News