विवाह करवाने का झांसा दे नाबालिगा का अपहरण

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 08:48 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): विवाह का झांसा दे नाबालिगा का अपहरण कर ले जाने के आरोप में थाना अजनाला की पुलिस ने हेमा निवासी ग्रंथगढ़, मेजर मसीह, पग्गी मसीह व मेजर मसीह की भाभी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। भोली ने बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय लड़की सिमर के साथ पूर्व सरपंच बलविन्द्र सिंह के घर पर काम करती है।

उक्त आरोपी हेमा उसकी लड़की पर बुरी नजर रखता था। कई बार उसको समझाने के बावजूद उसने उक्त आरोपियों के साथ मिलकर उसकी लड़की को विवाह का झांसा दिया और उसका अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News