लोकसभा चुनावों को लेकर जाने क्या बोले CM भगवंत मान

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 01:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविन्द केजरीवाल के साथ आज अमृतसर में अपने पार्टी के लोगों को सम्मानित करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज कोई रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा, आज सिर्फ एक मिलनी है। उन्होंने आगे चुनावों को अहमता देते हुए कहा कि चुनावों को 12-13 दिन ही बचे हैं और यह बचे दिन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में अगर 14 घंटे काम करने की बजाय 18 घंटे काम किया जाए तो देश के लिए एक बहुत बड़ा योगदान होगा। आगे उन्होंने बताया कि जब अरविन्द केजरीवाल जेल चले गए थे तो वह उनसे मिलने गए थे, तो केजरीवाल ने सबसे पहले पंजाब के हालातों के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि कोई सुविधाएं बन्द तो नहीं हुई, मुफ्त बिजली दी जा रही है, मंडियों का प्रबन्ध ठीक तरह से हो रहा है। 

मान ने कहा कि 20 दिन जो केजरीवाल को मिले हैं वो तानाशाहों के लिए बहुत खतरनाक हैं, क्योंकि केजरीवाल थकने वालों में से नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले वो समाजवादी पार्टी के साथ मीटिंग के लिए लखनऊ में थे, उसके बाद सीधा अमृतसर आ गए। इसके बाद दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर मत्था टेका, फिर रोड शो किया ।अब महाराष्ट्र जाने के लिए तैयार है। मान ने कहा कि ऐसा देश बनाया जाए जहां सारे धर्मों का आदर हो, लोगों का आपस में प्यार हो। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत है कि उनकी पार्टी के प्रधान अरविन्द केजरीवाल हैं। वह प्रचार में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी रिपोर्ट्स लीक हुई हैं, उसमें पूरी तरह से साफ हो गया है कि मोदी की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों को एकता और भाईचारे में रहने के लिए शुक्रिया कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News