मान सरकार में सिस्टम का हाल, जानें क्यों हुआ कार्पोरेशन दफ्तर में हंगामा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 05:32 PM (IST)

लुधियाना : राज्य में जहां भगवंत मान सरकार ने सिस्टम को सुधारने की बात कही है, लेकिन इस घटना को देखकर सिस्टम सुधरता नजर नहीं आ रहा। लुधियाना कार्पोरेशन के बी जोन में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक निगम कर्मचारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे। नगर निगम को करप्शन का अड्डा बताया जा रहा है। मामला मीडिया में उछलने के बाद कर्मचारी अपनी सीट से गायब बताए गए। 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पहले काम निकलवाने के लिए 5000 मांगते थे, अब एन.ओ.सी. चेंज करने के लिए 50,000 रुपए मांगे जा रहे हैं। एक दुकान मालिक ने आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारी ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उनकी मांग को पूरा न किया गया तो उनकी एन.ओ.सी. पर आब्जैक्शन लगा देंगे। 

जिक्रयोग्य है कि जहां मान ने सरकार ने राज्य में से भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा किया है। वहीं दूसरी तरफ लुधियाना के नगर निगम कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में करप्शन पर कितना लगाम लगा पाती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News