बिजली का बकाया बिल वसूलने को लेकर हो गया हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 04:48 PM (IST)
श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा): श्री मुक्तसर साहिब के पंडित जय दयाल स्ट्रीट इलाके में बिजली का बकाया बिल वसूलने गए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, उन पर तेजधार हथियार से हमले की कोशिश और रिवॉल्वर से गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब में थाना मुक्तसर साहिब में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
सहायक इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन सब-डिवीजन (अर्बन) श्री मुक्तसर साहिब द्वारा भेजे गए लेटर नंबर 1929 (तारीख 28.09.2026) के अनुसार, सरकारी आदेशों का पालन करते हुए एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में इंजीनियर सुखपाल सिंह (A.E.), शमिंदर सिंह (J.E.), गुरजीत सिंह (J.E.), मनजीत सिंह (लाइनमैन) और विकास सिंह (लाइनमैन) शामिल थे, जो पंडित जय दयाल स्ट्रीट में बकाया बिल वसूलने गए थे। जब टीम ने मीटर खाता नंबर 4055144000 के खपतकार कुलबीर सिंह (पुत्र जसवंत सिंह, निवासी श्री मुक्तसर साहिब - मोस्ट वेलकम इलेक्ट्रॉनिक्स) से उसका बकाया बिल 1,42,966 रुपये जमा करने को कहा, तो वह भड़क गया।
मारपीट की कोशिश और गोली मारने की धमकी
शिकायत के मुताबिक खपतकार कुलबीर सिंह ने JE शमिंदर सिंह और बाकी स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं उसने पास में काम कर रहे मजदूरों की कही उठाकर JE शमिंदर सिंह को मारने की कोशिश की और रिवॉल्वर से गोली मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद साथियों ने बीच-बचाव कर JE को बचाया। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

