कुलचा खाने आया, पैर छुए... और 20 हजार लेकर फरार! घटना CCTV में कैद
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 11:33 AM (IST)
खन्ना (विपन): खन्ना के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े एक कुलचा वेंडर से नौसरबाज द्वारा 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है, यह घटना पास के CCTV में कैद हो गई। CCTV कैमरे में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति आता है और कुलचा वेंडर के पास रुकता है और कुलचा लेकर अपनी जेब से पैसे निकालकर उसे देता है। इसके बाद वह कुलचा वेंडर से मजाक करता है, जब वह वहां से जाता है तो कुलचा वेंडर भी उसके पीछे भागता है, इतनी देर में नौसरबाज भागकर फरार हो जाता है।

पीड़ित बरेली के अनुसार नौसरबाज पहले भी उससे कुलचा लेता था और आज उसने कुलचा खाने के बाद 20 रुपये दिए तो वह चाचा-चाचा कह उसके पैर छूने लगा। पैर छूते-छूते उसने बीस हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही नौसरबाज गया, उसने जेब में हाथ डालकर देखा तो पैसे गायब थे। उसने उसका पीछा भी किया लेकिन वह नहीं मिला। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

