दुखद खबर : ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को लगा गहरा सदमा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 29, 2025 - 05:47 PM (IST)

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बहनोई (जीजा) गुरविंदर सिंह की अमृतसर-तरनतारन मार्ग पर गोहलवड़ के पास दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दुर्घटना तब हुई जब गुरविंदर सिंह की मोटरसाइकिल एक गाय से टकरा गई। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उनका निधन हो गया।

गुरविंदर सिंह पंजाब पुलिस में ए.एस.आई. थे। वह तरनतारन जिले के गांव खारा के निवासी थे और वर्तमान में अमृतसर शहर के भाई मंझ रोड स्थित ग्रैंड एस्टेट में अपने परिवार के साथ रहते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News