UK की Flight में Kulhad Pizza Couple के साथ हुआ कुछ ऐसा, Video आय सामने...

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2025 - 03:21 PM (IST)

जालंधर: हमेशा विवादों में रहने वाला जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल अब इंग्लैंड पहुंच गया है। इसकी पुष्टि खुद सेहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके की है। इंग्लैंड जाते समय कुल्हड़ पिज्जा कपल का एयर इंडिया द्वारा स्वागत किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sehaj Arora (Kulhad Pizza) 🇮🇳 (@sehaj_arora_)

 

 

एयर इंडिया द्वारा किए गए स्वागत के बाद, सहज अरोड़ा ने उन्हें धन्यवाद देते हुए पोस्ट के साथ तस्वीरें और वीडियो भी सांझा की। तस्वीरें साझा करते हुए सेहज अरोड़ा ने लिखा, "इस गर्मजोशी भरे स्वागत और हमारी यात्रा को और भी शानदार बनाने के लिए एयर इंडिया का धन्यवाद, स्टाफ बहुत विनम्र और मिलनसार था...बहुत सारा प्यार"।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि इस जोड़े ने हाल ही में एक वीडियो सांझा करके यूके जाने की पुष्टि की, जो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। दंपत्ति ने अपने बच्चे के साथ अमृतसर हवाई अड्डे से निकलते हुए एक वीडियो सांझा किया। सेहज अरोड़ा ने भावुक होते हुए कहा कि कभी-कभी जिंदगी आपकी ऐसी परीक्षा लेती है कि आपको अपने सपनों का महल छोड़ना पड़ता है। आज वे सभी लोग जीत गए जो हमें हमेशा Negative कहते थे।

PunjabKesari

फिलहाल उन्होंने जालंधर में अपना restaurant बंद नहीं किया है। इससे पहले कपल का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वे लोगों के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद वे लगातार विवादों में घिरे रहे। सिख संगठनों द्वारा भी उनका विरोध किया जा रहा था। उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे थे, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी। इस बीच कुछ समय पहले उनके तलाक की खबरें भी सामने आई थीं। सेहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। दोनों को सोशल मीडिया पर एक साथ नहीं देखा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News