कुलतार सिंह संधवां पंजाब विधान सभा के इस पद की संभालेंगे कमान

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि पंजाब की कैबिनेट में 10 कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है। कैबिनेट में लिए गए इन 10 विधायकों को 19 मार्च को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण दिलवाएंगे।

यह भी पढ़ेंः भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठ का समय बदला, अब इतने बजे होगी बैठक

PunjabKesari

भगवंत मान ने ट्वीट करके लिखा है कि ‘‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल आज शपथ ग्रहण करेगा। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से 10 मंत्रियों का ऐलान किए जाने के बाद विधान सभा स्पीकर के तौर पर कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां को नामजद किया है।

यह भी पढ़ेंः तेज रफ्तार ट्रक ने  साइकिल सवार को कुचला, कई मीटर तक घसीटी साइकिल

इस सम्बन्धित जानकारी कुलतार सिंह संधवां ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने स्पीकर नियुक्त करने के लिए पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News