Punjab : मोटरसाइकिल खरीदने का सपना हुआ पूरा! मजदूर की निकली 3 लाख की लॉटरी
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 06:03 PM (IST)
फाजिल्का (लीलाधर) : फाजिल्का के मेहरियां बाजार स्थित रूप चंद लॉटरी की दुकान पर इन दिनों खुशियों का माहौल है। रूप चंद लॉटरी संचालक बॉबी बवेजा की ओर से बताया गया कि बीते छह दिनों के अंदर इस दुकान से लगातार तीसरा बड़ा इनाम निकलने से दुकान पर इनामों की हैट्रिक लग गई है। इस कड़ी के तहत आज एक स्थानीय मजदूर की किस्मत का सितारा चमक उठा, जिसने 3 लाख रुपए की लॉटरी जीती है। फाजिल्का के नजदीकी गांव जट्टवाली के रहने वाले महेंद्र कंबोज जो कि एक स्थानीय वर्कशॉप में गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम करते हैं उसने 3 लाख रुपये की लॉटरी जीती है।
महेंद्र एक बेहद साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और पिछले काफी समय से अपनी मेहनत की कमाई में से नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीदा करते थे। रूप चंद लॉटरी संचालक बॉबी बवेजा की ओर से बताया गया कि महेंद्र अक्सर अपने साइकिल पर ही दुकान तक आते थे और उनकी एक ही दिली इच्छा थी कि वे अपने लिए एक मोटरसाइकिल खरीद सकें। आज 3 लाख रुपये की इनामी राशि मिलने के बाद महेंद्र अब अपनी खुद की गाड़ी लेने में समर्थ हो गए हैं। इस मौके पर महेंद्र का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया गया। रूप चंद लॉटरी संचालक बॉबी बवेजा के अनुसार, पिछले छह दिनों के अंदर यह तीसरी बड़ी जीत है और आने वाले समय में करोड़ों रुपए के नए ड्रा का ऐलान भी किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

