Punjab: लाडोवाल Toll Plaza 26 जनवरी को रहेगा Free, नहीं वसूला जाएगा टोल

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 05:48 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 26 जनवरी को लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, भारती किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मालवा जोन प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने बताया कि विधानसभा हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव ससराली कॉलोनी का बांध बाढ़ आने के कारण पिछले कई महीनो से टूटा हुआ है, जिसके बाद पंजाब सरकार द्वारा टूटे हुए बांध का दोबारा निर्माण नहीं किया गया।

PunjabKesari

इसके विरोध में किसान यूनियन द्वारा 26 जनवरी को 12 बजे लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार किसान यूनियन ने इस बांध को बनाने के लिए जिला प्रशासन को मांग पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु 6 महीने बीत जाने के बाद भी बांध का निर्माण शुरू नहीं किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News