Punjab: नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, एक की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 08:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क : सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें मुर्गियों से भरी एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा चचराड़ी के पास हुआ। पिकअप वाहन पठानकोट से लुधियाना की ओर जा रहा था। हादसे में लुधियाना निवासी 55 वर्षीय परवेश की जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सतनाम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News