Ludhiana में संदिग्ध हालात में युवक की मौ+त, सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला शव

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 12:05 PM (IST)

लुधियाना (राज): जालंधर बाईपास स्थित अमन नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय परमिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से प्लंबर था। सूचना के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, परमिंदर सिंह कुछ समय पहले ही अपने परिवार के साथ अमन नगर में ग्रीन लैंड स्कूल की बैकसाइड स्थित इस मकान में किराए पर रहने आया था। वीरवार को जब लोगों ने उसका शव दूसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग के साथ लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News