Ludhiana: पार्क में बेंच पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, नशे की ओवरडोज ने ली जान!

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 02:27 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर के समराला चौक उस समय सनसनी फैल गई जब फ्लाईओवर के नीचे बने सार्वजनिक पार्क में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। युवक का शव पार्क के भीतर एक बेंच पर बेसुध पड़ा था जिसे देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।

PunjabKesari

मौके पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच के आधार पर इस मौत के पीछे नशे के ओवरडोज की आशंका जता रहे हैं। लोगों ने बताया कि उक्त पार्क में अक्सर नशेड़ी किस्म के युवकों का जमावड़ा लगा रहता है और जिस हालत में शव मिला है उससे साफ जाहिर होता है कि युवक की जान नशे की अत्यधिक मात्रा लेने के कारण गई है।

पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से कोई मोबाइल फोन, पहचान पत्र या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है जिसके कारण मृतक की शिनाख्त फिलहाल एक पहेली बनी हुई है। पुलिस अब युवक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटों हेतु सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News